खंडेला का सबसे पुराना मंदिर - Khandleshwar Mahadev Khandela

Khandleshwar Mahadev Khandela, इसमें खंडेला के प्राचीन खंडलेश्वर महादेव मंदिर के बारे में जानकारी दी गई है।

Khandleshwar Mahadev Khandela

प्राचीन काल में खंडेला रियासत सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों का प्रमुख केंद्र थी। शैवमत एवं जैन धर्म यहाँ पर बहुत फला फूला।

आज हम आपको खंडेला के सबसे प्राचीन मंदिर की यात्रा करवाते हैं। इस मंदिर को खंडलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर राजपरिवार की छतरियों से थोड़ा पहले स्थित है।

देखने से यह मंदिर प्राचीन प्रतीत नहीं होता है संभवतः इसका कारण आधुनिक तरीके से जीर्णोद्धार होना है। जैसा आप जानते हैं कि आधुनिक शिल्पकला प्राचीन शिल्पकला को पूरी तरह से नष्ट कर देती है।

मंदिर गर्भगृह में काँच की नक्काशी करके इसे भव्य बनाने की कोशिश की गई है। मंदिर परिसर में जगह-जगह टाइल्स का उपयोग किया गया है। गर्भगृह के बाहर पत्थर के नंदी विराजमान है।

अगर इतिहास में झाँके तो पता चलता है कि पहले भी इस मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार हो चुका है। अगर मंदिर के निर्माण के विषय में बात की जाए तो 1008 ईस्वी के खंडेला शिलालेख से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सातवीं शताब्दी में खंडेला, शैवमत का मुख्य केंद्र था। यहाँ पर आदित्यनाग धूसर ने 644 ईस्वी में अर्धनारीश्वर का एक मंदिर बनवाया था।

बाद में इस मंदिर के ध्वंसावशेष से एक नया मंदिर बना जिसे खंडलेश्वर के नाम से जाना गया और जिसकी पुष्टि 1008 ईस्वी के खंडेला शिलालेख से होती है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वर्तमान खंडलेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास 644 ईस्वी से शुरू होता है। मंदिर ऊँचाई पर बना हुआ है जिसकी वजह से हम कल्पना कर सकते है कि उस समय यह मंदिर किसी छोटी पहाड़ी पर स्थित होगा।


मंदिर का परिसर काफी बड़ा था जिसका प्रमाण यह है कि चामुण्डा माता का मंदिर भी अपने वर्तमान स्थान पर स्थापित होने से पहले खंडलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में स्थित था।

यह मंदिर तेरह सौ वर्षों से अधिक पुराना है लेकिन अगर आप खंडेला में इसके इतिहास के सम्बन्ध में बात करेंगे तो बहुत कम लोगों को इस सम्बन्ध में पता होगा।

अगर आप विरासतों को नजदीक से देखकर इनमें अपने पूर्वजों को ढूँढना चाहते हैं तो आपको इस मंदिर में अवश्य जाना चाहिए।

खंडलेश्वर महादेव मंदिर की मैप लोकेशन - Khandleshwar Mahadev MandirMap Location



खंडलेश्वर महादेव मंदिर का वीडियो - Video of Khandleshwar Mahadev Mandir



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने