हारे का सहारा, श्याम हमारा भजन - Haare Ka Sahara Shyam Hamara Bhajan

Haare Ka Sahara Shyam Hamara Bhajan, इसमें हारे का सहारा, श्याम हमारा नामक खाटू श्याम का भजन यानि भक्ति गीत लिरिक्स के साथ दिया गया है।

Haare Ka Sahara Shyam Hamara Bhajan

हारे का सहारा, श्याम हमारा भजन के बोल - Lyrics of Haare Ka Sahara Shyam Hamara Bhajan


हारे का सहारा, श्याम हमारा,
खाटू वाला दाता प्यारा।
तीन बाण धारी वीर महान,
सब पे करते कृपा अपार॥

हारे का सहारा, श्याम हमारा...

भीम के पौत्र, वीर बर्बरीक,
अद्भुत शक्ति और निर्भीक।
तीन बाण में जग समेटा,
सच्चा योद्धा, वचन अडिग॥

शीश दान कर दिया हँसकर,
रह गए अमर जगत के अंदर।
कृष्ण ने वरदान ये दिया,
खाटू में होगा तेरा दरबार॥

हारे का सहारा, श्याम हमारा...


नीले घोड़े पर सवार,
मोर मुकुट सिर शोभा अपार।
माथे तिलक, काजल नैना,
भक्तों के रखवाले सरकार॥

फाल्गुन मेले में भक्त बुलाएँ,
जय श्री श्याम के नारे गाएँ।
जो भी सच्चे मन से ध्यावे,
भर दे झोली, दे उपकार॥

हारे का सहारा, श्याम हमारा...

रींगस से खाटू धाम निराला,
शीश जहाँ प्रकट हुआ उजियाला।
दीन दुखियों की सुनते पल में,
काटे संकट, हरें जंजाला॥

नाम जपो तो कष्ट मिटे,
श्याम कृपा से भाग्य सजे।
कलियुग के ये देव महान,
सबका करते बेड़ा पार॥

हारे का सहारा, श्याम हमारा,
खाटू वाला दाता प्यारा।
तीन बाण धारी वीर महान,
सब पे करते कृपा अपार॥

हारे का सहारा, श्याम हमारा...

हारे का सहारा, श्याम हमारा भजन का वीडियो - Video of Haare Ka Sahara Shyam Hamara Bhajan


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस भजन की समस्त रचनात्मक सामग्री रमेश शर्मा (मंदिरशाला) की मौलिक रचना है। भजन में व्यक्त विचार, भावनाएँ और दृष्टिकोण लेखक के स्वयं के हैं। इस रचना की किसी भी प्रकार की नकल, पुनर्प्रकाशन या व्यावसायिक उपयोग लेखक की लिखित अनुमति के बिना वर्जित है।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने