पहाड़ों में गुफा के अन्दर चमत्कारी भैरव बाबा - Bhairav Mandir Bhaira Saledipura

Bhairav Mandir Bhaira Saledipura, इसमें खंडेला के पास सलेदीपुरा के पास पहाड़ पर भैरव मंदिर की जानकारी दी गई है।

Bhairav Mandir Bhaira Saledipura

सीकर में खंडेला के आसपास कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं जिनमें से कई तो अभी भी लोगों की पहुँच से दूर हैं। ऐसा ही एक धार्मिक स्थल है भैरा ग्राम की पहाड़ियों में मौजूद भैरव मंदिर।

भैरा ग्राम की लोकेशन सलेदीपुरा पाइराइट्स की खदान से कुछ आगे है। यह मंदिर खंडेला से लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह मंदिर पहाड़ों के बीचो-बीच ऊँचाई पर एक पहाड़ की तलहटी में स्थित है। मंदिर तक जाने के लिए पथरीली सड़क बनी हुई है जिस पर ट्रेक्टर, जीप आदि जा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ पर एक साथ छोटे-छोटे दो मंदिर हैं। बाहर की तरफ स्थित मंदिर में भैरव बाबा विराजते हैं और इसके बगल में गुफा में स्थित मंदिर में देवनारायण महाराज विराजते हैं।

इनके साथ मे कोई देवी भी हैं। दोनों मंदिरों में घी का दीपक जलता रहता है। मंदिर के ऊपर एक बड़ी पहाड़ी है जिसकी वजह से बाहर से देखने पर यह अहसास ही नहीं होता है कि सामने दिखाई देने वाले मंदिर में कोई गुफा भी है।

लेकिन जब आप अन्दर प्रवेश करते हैं तो गुफा दिखाई देती है। गुफा के अन्दर काफी अँधेरा रहता है। यहाँ के अधिकांश पुजारी भोपे होते हैं जो गुर्जर समाज से आते हैं। अमूमन यहाँ जाने के लिए इन्हें साथ लेना पड़ता है।


मंदिर के बाहर खड़े होकर देखने पर आसपास बड़ा मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है। चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ दिखाई देते हैं। बारिश के समय ये स्थान बड़ा मनोरम प्रतीत होता है।

आसपास काफी बन्दर घूमते रहते हैं। आम दिनों में ज्यादा श्रद्धालुओं की आवक नहीं है। अगर आप मंदिर तक पैदल आते हो तो रास्ते में आपको बेर की कई झाड़ियाँ भी मिल जाएगी जिनसे तोड़कर आप स्वादिष्ट बेर का आनंद ले सकते हैं।

इस मंदिर के आसपास सलेदीपुरा का गढ़, ओमल सोमल देवी का मंदिर और पाइराइट्स की खान जैसे कई स्थल मौजूद हैं जिन्हें आप देख सकते हैं।

भैरव मंदिर की मैप लोकेशन - Map Location of Bhairav Mandir



भैरव मंदिर का वीडियो - Video of Bhairav Mandir



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने