महाकाली को चित्तौड़ से लाए महाराणा उदय सिंह - Kalika Mata Mandir Jhamar Kotda Udaipur

Kalika Mata Mandir Jhamar Kotda Udaipur, इसमें उदयपुर के झामर कोटड़ा के महाकाली मंदिर की जानकारी दी गई है।

Kalika Mata Mandir Jhamar Kotda Udaipur

उदयपुर के झामर कोटड़ा में विख्यात झामेश्वर महादेव मंदिर के पास एक पहाड़ी पर कालिका माता का मंदिर मौजूद है जो गढ़वाली महाकाली के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है।

ऐसा माना जाता है कि कालिका माता की ये मूर्ति महाराणा उदय सिंह चित्तौड़गढ़ से अपने साथ उदयपुर को बसाने के लिए लाए थे लेकिन माताजी झामर कोटड़ा में भोलेनाथ की गुफा के पास वाली पहाड़ी पर विराजमान हो गई।

ऐसा भी बताया जाता है कि महाराणा उदयसिंह ने उदयपुर शहर की स्थापना इसी पर करने का विचार किया और इस जगह पर एक परकोटा बनवाया जिसके अवशेष अब भी देखे जा सकते हैं।

बाद में किसी कारण से उदयपुर की स्थापना इस जगह पर नहीं हो पाई लेकिन माताजी की प्रतिमा की सेवा पूजा उसी समय से लगातार की जा रही है।


ऐसा भी माना जाता है कि महाकाली ने ही महाराणा उदय सिंह को इस जगह पर उदयपुर शहर नहीं बसाने का आदेश दिया था जिसके बाद महाराणा गिर्वा की पहाड़ियों की तरफ गए।

झामर कोटड़ा में करोड़ों साल पुरानी पिघली हुई चट्टानें हैं और इनमें से एक चट्टान के नीचे बनी गुफा में झामेश्वर महादेव के रूप में साक्षात भोलेनाथ विराजमान हैं।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने