करणी माता के नेहड़ी जी मंदिर का इतिहास - Karni Mata Nehdi Ji Mandir

Karni Mata Nehdi Ji Mandir, इसमें बीकानेर के देशनोक के पास करणी माता के नेहड़ी मंदिर की जानकारी है।

Karni Mata Nehdi Ji Mandir

करणी माता का जन्म जोधपुर के सुवाप गाँव में विक्रम संवत 1444 में आश्विन शुक्ल सप्तमी के दिन एक चारण परिवार में हुआ था। इनके पिताजी का नाम मेहाजी और माता का नाम देवल बाई था।

इनके बचपन का नाम रिद्धिबाई था। कम उम्र में ही इनके चमत्कारों की वजह से इन्हें करणी यानी करामाती (चमत्कारी) मान लिया गया जिस वजह से ये करणी माता के नाम से प्रसिद्ध हो गई।

करणी माता जब बड़ी हुई तब उनका विवाह साठीका गाँव के देपाजी के साथ हुआ। करणी माता ने अपने पति को अपना भगवती रूप दिखाकर वैवाहिक जीवन से दूरी बनाकर अपने पति का विवाह अपनी छोटी बहन गुलाब से करवा दिया।

कुछ समय बाद करणी माता साठीका से देशनोक के पास नेहड़ी जी में आकर रहने लग गई। उस समय यह स्थान पशुओं का चरागाह हुआ करता था।

यहाँ पर उन्होंने दही मथने के लिए खेजड़ी की सूखी लकड़ी को जमीन में रोपा और दही के छींटे देकर उसे हरा भरा कर दिया।


यह खेजड़ी का पेड़ आज भी मौजूद है जिसके नीचे करणी माता की प्रतिमा मौजूद है। माना जाता है कि इस पेड़ की छाल से कई रोग ठीक हो जाते हैं।

आपको बता दें कि दही बिलोने के लिए दो चीजें काम आती है, पहली जिससे दही बिलोया जाता है उसे झेरणा और दूसरी जिसे जमीन में रोपकर उसकी मदद से झेरणे को रस्सी से घुमाया जाता है उसे नेहड़ी कहते हैं।

करणी माता ने नेहड़ी के रूप में रोपी गई खेजड़ी की सूखी लकड़ी को हरा भरा पेड़ बना दिया। यह पेड़ धीरे-धीरे नेहड़ी के नाम से प्रसिद्ध हो गया और अब यहाँ मंदिर बन जाने से इसे नेहड़ी धाम कहा जाने लगा है।

इस जगह पर एक गुफा भी मौजूद है जिसमें माता साधना किया करती थी। अब यह गुफा तहखाने जैसी लगती है जिसमें एक शिवलिंग मौजूद है।


सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने