दिल्ली से खाटू श्याम कैसे जाएँ? - Delhi to Khatu Shyam Distance, इसमें दिल्ली से खाटू श्याम जी की दूरी के साथ जाने के बारे में जानकारी दी है।
सामान्यतया दिल्ली से खाटू श्याम जी जाने के लिए आपको जयपुर होकर जाना पड़ता है। दिल्ली से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग साढ़े तीन सौ किलोमीटर है जिसमें दिल्ली से जयपुर की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है और जयपुर से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है।
दिल्ली से जयपुर जाने के लिए प्लेन, बस और ट्रेन उपलब्ध हैं।
अगर आप दिल्ली से बस द्वारा खाटू जाना चाहते हैं, तो आपको नेशनल हाईवे नंबर 48 से जयपुर आना होगा। इस रास्ते से आपको भिवाड़ी, बहरोड़, कोटपूतली, शाहपुरा होते हुए जयपुर आना होगा।
अगर आप ट्रेन से खाटू जाना चाहते हैं, तो आप अलवर होते हुए जयपुर जंक्शन तक आ सकते हैं। जयपुर से आप रींगस होते हुए बस या ट्रेन से खाटू जा सकते हैं।
अब हम दिल्ली से खाटू श्याम जी के उस रास्ते की बात करते हैं जो सीधे दिल्ली से खाटू जाता है। इस रास्ते में जयपुर जाने की जरूरत नहीं है।
इस छोटे रास्ते से दिल्ली से खाटू श्याम जी की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है, जो जयपुर वाले रास्ते से लगभग 70 किलोमीटर कम है।
अगर आप दिल्ली से बस द्वारा खाटू जाना चाहते हैं, तो आपको नेशनल हाईवे नंबर 48 से पहले शाहपुरा आना होगा। शाहपुरा से जयपुर जाने के बजाय, आपको अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर होते हुए रींगस जाना होगा। रींगस से खाटू सड़क मार्ग से जाना होगा।
अगर आप ट्रेन से खाटू जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली से रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस होते हुए फुलेरा जाने वाली ट्रेन से रींगस जंक्शन पर उतरना होगा। रींगस से खाटू सड़क मार्ग से जाना होगा।
दिल्ली से खाटू के इन दो रास्तों में, जयपुर के रास्ते दिल्ली से रींगस तक नेशनल हाईवे है, जबकि शाहपुरा से श्रीमाधोपुर होते हुए रींगस तक स्टेट हाईवे है।
अब आपको तय करना है कि आपके लिए कौन सा रास्ता सही होगा।
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Tags:
KhatuShyam-Blog
