जलदेवी माता का चमत्कारी मंदिर - Jaldevi Mata Mandir Sansera Railmagra

Jaldevi Mata Mandir Sansera Railmagra, इसमें राजसमंद जिले के साँसेरा गाँव में झील के बीच स्थित जलदेवी माता के मंदिर के बारे में जानकारी दी गई है।

Jaldevi Mata Mandir Sansera Railmagra

मेवाड़ की धरा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म और कर्म भूमि होने के साथ-साथ पग-पग पर प्राकृतिक सौन्दर्य की वजह से सम्पूर्ण विश्व में जानी और पहचानी जाती है।

यहाँ की भूमि में वीरों के रक्त के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक त्रिवेणी का वह संगम है जिसे महसूस करने मात्र से ही मन में गौरव की अनुभूति होती है।

आज हम आपको एक ऐसी ही गौरवशाली जगह पर लेकर चलते हैं जिसका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी है। यह स्थान है राजसमन्द जिले का जलदेवी मंदिर जिसका सीधा सम्बन्ध महाराणा प्रताप से भी बताया जाता है।

मुगल काल में बादशाह अकबर के आने के कारण इस स्थान को बादशाह मगरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी किवदंती है कि इस स्थान पर बादशाह अकबर का पड़ाव लगा था और यहीं से अकबर ने महाराणा प्रताप को ललकारा था।

अकबर की ललकार के जवाब में महाराणा प्रताप यहाँ पहुँचे। रात का समय हो जाने के कारण अकबर सो गया था। महाराणा ने जलदेवी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर अकबर पर हमला ना करके सोते हुए अकबर की मूँछ काटकर उसकी ललकार का जवाब दिया।

यह स्थान राजसमन्द जिले में दरीबा के निकट सांसेरा गाँव में एक तालाब के अन्दर स्थित है। यहाँ से रेलमगरा कस्बे की दूरी लगभग 15 किलोमीटर एवं फतेहनगर की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है।

मंदिर में जाने के लिए किनारे पर एक बड़ा दरवाजा बना हुआ है। इस दरवाजे के निकट ही एक छतरी बनी हुई है। यहाँ की छतरियों को मुगलकालीन माना जाता है।

दरवाजे से प्रवेश करने के बाद एक पैदल पुल के जरिये मंदिर तक पहुँचा जाता है। पुल के आगे माता का दो मंजिला मंदिर बना हुआ है। मंदिर छतरीनुमा बना हुआ है जिसमें ऊपरी मंजिल पूरी तरह से छतरी के रूप में नजर आती है।

माता की मूल प्रतिमा पहली मंजिल में ही है। जब अच्छी बारिश होती है तो यह तालाब पूरी तरह से भर जाता है और मंदिर की पहली मंजिल पानी में डूब जाती है।


अमूमन वर्ष भर पानी के अन्दर डूबे होने के कारण माता की मूल प्रतिमा के दर्शन नहीं हो पाते हैं इस वजह से मंदिर की दूसरी मंजिल पर माता का स्वरूप बना हुआ है। सभी श्रद्धालु माता के इसी स्वरूप की ही पूजा करते हैं।

कहते हैं कि जो भी सच्चे मन से यहाँ आता है उसकी मुराद अवश्य पूर्ण होती है। यहाँ पर बच्चों के कुछ संस्कार संपन्न होने के साथ-साथ उनको माता का आशीर्वाद लेने के लिए लाया जाता है।

बड़ी मात्रा में नारियल का प्रसाद चढ़ाया जाता है जिसे सभी श्रद्धालुओं में बाँट दिया जाता है। यहाँ पर यज्ञ और धार्मिक क्रियाओं के लिए एक हवन कुंड भी मौजूद है।

पानी के मध्य में स्थित होने के कारण यहाँ से इस स्थान का प्राकृतिक सौन्दर्य भी नजर आता है। बारिश के मौसम में यहाँ पर साक्षात जलदेवी माता की उपस्थिति का अहसास होता है।

तालाब के पानी में बड़ी-बड़ी मछलियाँ मौजूद है। इतने बड़े आकार की मछलियाँ अमूमन देखने को नहीं मिलती है। बताया जाता है कि ये मछलियाँ पूरे वर्ष भर इस तालाब में मौजूद रहती है।

मछलियों का सम्बन्ध जलदेवी माता के साथ माना जाता है इसलिए यहाँ पर मछलियों को संरक्षित रखा जाता है।

महाराणा प्रताप का इस स्थान से सम्बन्ध रहने के कारण तालाब के एक किनारे पर वर्ष 2018 में इनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। यह प्रतिमा काफी भव्य है और इस जगह के महत्व में चार चाँद लगा देती है।

मंदिर की देखरेख श्री जलदेवी माता विकास समिति द्वारा की जाती है जिसका कार्यालय मंदिर के सामने ही बना हुआ है।

अगर आप धार्मिक जगहों के साथ-साथ प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थानों के भ्रमण में रुचि रखते हो तो आपको इस स्थान पर अवश्य आना चाहिए।

जलदेवी माता मंदिर की मैप लोकेशन - Map Location of Jaldevi Mata Mandir



जलदेवी माता मंदिर का वीडियो - Video of Jaldevi Mata Mandir



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने