उदयपुर का खजुराहो - Jagat Shiromani Mandir Udaipur

Jagat Shiromani Mandir Udaipur, इसमें उदयपुर शहर का खजुराहो कहे जाने वाले जगत शिरोमणि मंदिर के बारे में जानकारी दी गई है।

Jagat Shiromani Mandir Udaipur

उदयपुर में सिटी पेलेस के मुख्य दरवाजे के पास जगत शिरोमणी नाम का एक ऐसा मंदिर है जिसमें कामकला को प्रदर्शित करती हुई ऐसी शानदार कलात्मक मूर्तियाँ हैं जिनकी वजह से इसे उदयपुर का खजुराहो कहा जाता है।

सड़क से सीढ़ियाँ चढ़ते ही मुख्य दरवाजे के आगे तीन मंदिर हैं जिनमें सबसे बीच वाला मंदिर जगत शिरोमणि मंदिर है। जगत शिरोमणि मंदिर के एक तरफ श्री श्याम सुन्दर जी और दूसरी तरफ श्री वृन्दावन चन्द्रमा जी का मंदिर है।

भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर का निर्माण मेवाड़ के महाराणा स्वरूप सिंह ने अपनी कृष्ण भक्त रानी बाघेली जी के लिए करवाया था। मंदिर के गर्भगृह में भगवान कृष्ण के साथ राधाजी की मनमोहक प्रतिमा मौजूद है।

सभामंडप के अंदर काले पत्थर के दो शिलालेख मौजूद हैं जिन पर संस्कृत भाषा में मंदिर के इतिहास के साथ उस समय के समाज के बारे में जानकारी दी गई है।

मंदिर के बाहरी भाग में चारों तरफ कलात्मक मूर्तियों की भरमार है जिनसे उस समय के समाज की धार्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति की जानकारी मिलती है।

ये मूर्तियाँ नर्तकियों और अप्सराओं की बड़ी मूर्तियों के नीचे मूर्तियों की पट्टिका के रूप में मौजूद हैं जो साइज में थोड़ी छोटी हैं।


इन मूर्तियों में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के साथ राम-दरबार, शिव-पार्वती, विष्णु, सूर्यदेव, श्रवण कुमार और तपस्वियों की मूर्तियाँ मुख्य हैं।

इसके साथ इन मूर्तियों में कुछ मूर्तियाँ कामकला को भी दर्शाती हैं। कामकला को प्रदर्शित करती इन मूर्तियों को अगर आप सरसरी नजर से देखेंगे तो ये शायद आपको नजर ना आए क्योंकि ये अलग से नहीं लगी हुई है।

ये मूर्तियाँ सामाजिक जीवन को दर्शाती हुई प्रतिमाओं के बीच में ही मौजूद हैं जिन्हे देखने के लिए आपको इन सभी प्रतिमाओं को ध्यान से देखना होगा। इसके अलावा पारिवारिक जीवन, स्त्री-पुरुष, पहलवान, नर्तकी, शिकार आदि से संबंधित प्रतिमाएँ भी मौजूद है।

अगर आप कलात्मक मंदिरों को देखने में रुचि रखते हैं तो आपको उदयपुर के इस मंदिर को जरूर देखना चाहिए।

जगत शिरोमणी मंदिर की मैप लोकेशन - Map location of Jagat Shiromani Mandir Udaipur



जगत शिरोमणी मंदिर का वीडियो - Video of Jagat Shiromani Mandir Udaipur



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने