Dant Mata Jamwaramgarh, इसमें जयपुर के जमवारामगढ़ में पहाड़ी पर मौजूद लगभग डेढ़ हजार साल पुराने दाँत माता के मंदिर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
जयपुर के पास जमवारामगढ़ कस्बे में एक पहाड़ी पर सत्रह सौ साल से भी ज्यादा पुराना दाँत माता का बड़ा चमत्कारी मंदिर है।
इस मंदिर का निर्माण 1700 साल पहले सीहरा या सीर्रा राजवंश के राजा राव सींगोजी या सोंगोजी ने करवाया था तब से ये इस वंश के लोग माताजी को कुलदेवी के रूप में पूजते हैं।
आपको बता दें कि जमवारामगढ़ का प्राचीन नाम माँच नगर था जिस पर सीहरा राजवंश के मीणा राजाओं का शासन था।
माता का यह मंदिर 500 फीट ऊँचाई पर पहाड़ की चट्टानों के बीच एक तलहटी में विशाल शिला पर बना हुआ है। लोकल लैंग्वेज में पहाड़ी की इस तरह की तलहटी को दाँती कहते हैं। पहाड़ी की दाँती में होने के कारण इस मंदिर को दाँत माता के नाम से जाना जाने लगा।
दाँत माता नाम के पीछे ऐसी भी मान्यता है कि जब बच्चे के दाँत ठीक से नहीं निकलते हैं, तब माता के दरबार में आकर मन्नत मांगने से दाँत निकलने की मनोकामना पूरी हो जाती है।
नीचे से पहाड़ी के ऊपर मंदिर तक जाने के लिए टीनशेड से कवर्ड 400 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। ऊपर मंदिर के गर्भगृह में माताजी अपने सुन्दर स्वयंभू स्वरूप में विराजमान हैं।
माताजी के इस जगह पर विराजित होने के पीछे ऐसी मान्यता है कि एक बार माता सोने के रथ पर सवार होकर पहाड़ी पर से जा रही थी।
जाते समय उन पर पशु चरा रहे कुछ ग्वालों की नजर पड़ गई जिस वजह से माताजी अपने रथ के साथ पहाड़ी में इस जगह पर विलीन हो गई और केवल रथ का ऊपरी आगे वाला हिस्सा ही बाहर रहा।
उस समय से ही माता के रथ के आगे के ऊपरी हिस्से की पूजा अर्चना माताजी के रूप में होती आ रही है। मतलब आज जो हम माता का स्वयंभू स्वरुप देखते हैं वो दरअसल माता के रथ के आगे का ऊपरी हिस्सा है।
मंदिर के आसपास का एरिया भी बहुत सिद्ध स्थान माना जाता है क्योंकि इस जगह पर कई संत महात्माओं ने माता की तपस्या करके कई तरह की सिद्धियाँ प्राप्त की है।
नीचे सीढ़ियों की शुरुआत वाली जगह के पास प्राचीन माँच नगर के सीहरा मीणा राजा, राव मेदा की घोड़े पर सवारी करते हुए की प्रतिमा है। इस जगह को मेदा मीणा का मंदिर भी कहते हैं।
नवरात्रों में माताजी का मेला लगता है जिसमें चैत्र नवरात्र की अष्टमी का मेला काफी बड़ा होता है और ये दाँत माता के मेले के नाम से प्रसिद्ध है।
दाँत माता मंदिर की मैप लोकेशन - Map location of Dant Mata Mandir
दाँत माता मंदिर का वीडियो - Video of Dant Mata Mandir
सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Tags:
Blog
