एक साथ सात झरनों वाला भड़क महादेव - Bhadak Mahadev Seven Waterfall Bijoliya

Bhadak Mahadev Seven Waterfall Bijoliya, इसमें भीलवाड़ा के बिजोलिया के पास सात झरनों वाले भड़क झरने की जानकारी दी है।

Bhadak Mahadev Seven Waterfall Bijoliya

भीलवाड़ा के बिजोलिया एरिया में मानगढ़ की पहाड़ियों में जंगल के बीच भड़क महादेव के नाम से एक ऐसा प्राकृतिक झरना बहता है जिसमें एक ही जलधारा से सात झरने बहते हैं, जिस वजह से इसे सेवन वाटरफॉल भी कहा जाता है।

साल में सात महीने तक बहने वाला यह झरना 400 फीट चौड़ी जगह में जब सात भागों में बँटकर 30 फीट ऊँचाई की चट्टानों से नीचे गिरता है तब इसका नजारा देखने लायक होता है।

झरने के नीचे चट्टान के बीच में एक जगह पर प्राकृतिक शिवलिंग मौजूद है जिसका अभिषेक झरने के पानी से होता रहता है। सावन के महीने में इस जगह पर शिव भक्तों का जमावड़ा लग जाता है।

यह झरना दूसरे झरनों की तरह खतरनाक नहीं है क्योंकि झरने के गिरने के बाद लगभग साढ़े तीन सौ फीट का एक समतल प्लेटफॉर्म है जिसमें कहीं भी गिरने की संभावना नहीं है।

सुरक्षित और सुंदर होने की वजह से इस जगह पर भीलवाड़ा के आसपास के एरिया के साथ जयपुर और मध्य प्रदेश तक के लोग घूमने के लिए आते हैं।


तीखी और मानगढ़ की पहाड़ियों में फैले जंगल के छोटे-छोटे नालों से इकट्ठा होकर पानी चट्टानों से गिरकर इस झरने का निर्माण करता है। झरने से गिरने के बाद यह पानी उंवली नदी पर बने 23 फीट भराव क्षमता वाले जैतगढ़ या जैतपुरा बाँध में जाता है।

झरने के चारों तरफ घना जंगल है जिसमें पैंथर, भालू, लाेमड़ी, नीलगाय, जंगली बिल्ली, सियार जैसे जंगली जानवर रहते हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग अब इस जगह पर लव कुश वाटिका का निर्माण करवा रहा है।

भड़क महादेव झरने की लोकेशन - Location of Bhadak Mahadev Waterfall



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें क्योंकि इसे आपको केवल जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने