सूर्य देव आए भजन - Surya Dev Aaye Bhajan

Surya Dev Aaye Bhajan - इसमें सूर्य भगवान कि महिमा को सूर्य देव आए नामक भजन के माध्यम से बताया गया है।

Surya Dev Aaye Bhajan

सूर्य देव आए भजन के बोल - Lyrics of Surya Dev Aaye Bhajan


सूर्य देव आए,
रोशनी लाए।
दुख की काली रात,
पल में भगाए॥

सूर्य देव आए,
रोशनी लाए॥

सुबह-सुबह जब तुम मुस्काए,
फूल खिले, मन हर्षाए।
तेरी किरण छू जाए जिसको,
उसका जीवन चमक जाए॥

सूर्य देव आए…

तन को बल दो, मन को ज्ञान,
कर दो जीवन धन्य महान।
तेरे दर्शन से मिलती शक्ति,
हर दिन बने नया वरदान॥


सूर्य देव आए…

जल चढ़ाऊँ हाथ जोड़ के,
नाम तेरा बोल-बोल के।
सीधी राह दिखा दो बाबा,
बोलना सीखें तोल तोल के॥

सूर्य देव आए…

दूर करो सब रोग-उदासी,
भर दो मन में खुशहाली।
तेरे भरोसे जीवन नैया,
तू ही है इसका खिवैया॥

सूर्य देव आए…

सूर्य देव, दीन के दाता,
सबका दुख हर जाए।
तेरे नाम की धूप पड़े तो,
हर घर खुशियाँ आए॥

सूर्य देव आए…
सूर्य देव आए…

सूर्य देव आए भजन का वीडियो - Video of Surya Dev Aaye Bhajan



सोशल मीडिया पर हमसे जुड़ें (Connect With Us on Social Media)


डिस्क्लेमर (Disclaimer)

इस भजन की समस्त रचनात्मक सामग्री रमेश शर्मा (मंदिरशाला) की मौलिक रचना है। भजन में व्यक्त विचार, भावनाएँ और दृष्टिकोण लेखक के स्वयं के हैं। इस रचना की किसी भी प्रकार की नकल, पुनर्प्रकाशन या व्यावसायिक उपयोग लेखक की लिखित अनुमति के बिना वर्जित है।
Ramesh Sharma

नमस्ते! मेरा नाम रमेश शर्मा है। मैं एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट हूँ और मेरी शैक्षिक योग्यता में M Pharm (Pharmaceutics), MSc (Computer Science), MA (History), PGDCA और CHMS शामिल हैं। मुझे भारत की ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों को करीब से देखना, उनके पीछे छिपी कहानियों को जानना और प्रकृति की गोद में समय बिताना बेहद पसंद है। चाहे वह किला हो, महल, मंदिर, बावड़ी, छतरी, नदी, झरना, पहाड़ या झील, हर जगह मेरे लिए इतिहास और आस्था का अनमोल संगम है। इतिहास का विद्यार्थी होने की वजह से प्राचीन धरोहरों, स्थानीय संस्कृति और इतिहास के रहस्यों में मेरी गहरी रुचि है। मुझे खास आनंद तब आता है जब मैं कलियुग के देवता बाबा खाटू श्याम और उनकी पावन नगरी खाटू धाम से जुड़ी ज्ञानवर्धक और उपयोगी जानकारियाँ लोगों तक पहुँचा पाता हूँ। इसके साथ मुझे अलग-अलग एरिया के लोगों से मिलकर उनके जीवन, रहन-सहन, खान-पान, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानना भी अच्छा लगता है। साथ ही मैं कई विषयों के ऊपर कविताएँ भी लिखने का शौकीन हूँ। एक फार्मासिस्ट होने के नाते मुझे रोग, दवाइयाँ, जीवनशैली और हेल्थकेयर से संबंधित विषयों की भी अच्छी जानकारी है। अपनी शिक्षा और रुचियों से अर्जित ज्ञान को मैं ब्लॉग आर्टिकल्स और वीडियो के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास करता हूँ। 📩 किसी भी जानकारी या संपर्क के लिए आप मुझे यहाँ लिख

एक टिप्पणी भेजें

जय श्री श्याम !

और नया पुराने